{"_id":"599c2a434f1c1b1c2c8b46d4","slug":"161503406659-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में शाहजहांपुर बना मंडलीय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में शाहजहांपुर बना मंडलीय विजेता
Updated Tue, 22 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की अंडर-14 और अंडर-17 नेहरू मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान पर किया गया, जिसमें मेजबान शाहजहांपुर के अलावा बरेली और पीलीभीत की टीमों ने प्रतिभाग किया। बदायूं की मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई।
इस्लामिया इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई बालक वर्ग की प्रतियोगिता का पहला मैच पीलीभीत और बरेली के मध्य खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच हुआ। यह मुकाबला शाहजहांपुर ने 7-0 से जीता। फाइनल मैच बरेली और शाहजहांपुर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। चूंकि शाहजहांपुर ने पीलीभीत को अधिक गोल से पराजित किया था। इसलिए श्रेष्ठता के आधार पर शाहजहांपुर को ही मंडल विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया। बालिकाओं की प्रतियोगिता के लिए पीलीभीत और बरेली की टीमें ही शामिल रहीं, जिसमें बरेली की टीम विजयी रही।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाचार्य शाकिर अली खां और जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाराम वाल्मीकि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी की भूमिका मो. बिलाल, मो. रजा, प्रशांत सक्सेना, अनिल कुमार, एसपीसी राना, शीतल यादव, पुष्पलता, अमित सिंह ने निभाई। आयोजन में राहुल सिंह, लेफ्टिनेंट मो. अयूब, अब्दुल समद, राजू आदि का योगदान रहा।