फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक को गोली मारकर किया घायल

युवक को गोली मारकर किया घायल

Mon, 07 Aug 2017 05:31 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
युवक को गोली मारकर किया घायल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल निवासी युवक को सोमवार सुबह खेत पर जाते समय कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कनेंग के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जियाखेल निवासी रामनिवास के पुत्र देवराम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह लगभग आठ बजे अपनी मौसी के खेत पर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक से तीन लोग आए और उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे गोली मार दी, जो उसके पेट के पास लगी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी कारण उस पर जानलेवा हमला बोला गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि मामला पेशबंदी का लग रहा है, क्योंकि पांच अगस्त को देवराम के भाई महतिया का थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में भारत ढावा के पास कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। मामले की रिपोर्ट आरसी मिशन थाने में ढावा स्वामी सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज है। देवराम का भाई हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। मामले की तहरीर मिलने पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी मुनेंद्र, नवनीत, राहुल और शरद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed