फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   16 medical officers including CMO summoned in equipment purchase case

Shahjahanpur News: उपकरण खरीद मामले में सीएमओ समेत 16 चिकित्साधिकारी तलब

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
16 medical officers including CMO summoned in equipment purchase case
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य उपकरण खरीद के मामले में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बुधवार को सीएमओ समेत 16 प्रभारी चिकित्साधिकारियों को तलब किया। सीडीओ ने सभी का लिखित स्पष्टीकरण लिया है। इसी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। निर्देश के बाद भी स्टोर प्रभारी के नहीं हटाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और तत्काल उसे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में ददरौल सीएचसी और पुराने जिला अस्पताल में सीडीओ ने स्टोर पर छापा मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल उपकरण और फर्नीचर बरामद हुआ था। इसका स्टोर प्रभारी के पास लेखाजोखा नहीं था। बताया गया था कि 86 उपकेंद्रों में सामान वितरित की करने की बात कही गई थी। जांच में पता चला कि उपकेंद्र स्थापित ही नहीं किए गए और उनके नाम पर सामान की खरीद पहले से कर ली गई।
विज्ञापन

गड़बड़ी पाए जाने पर सीडीओ ने मामले की जांच शुरू कराई। इस बीच संविदा पर आयुर्वेदिक चिकित्सक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात सामने आई। सीडीओ की रिपोर्ट पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। तत्कालीन सीएमओ समेत तीन लोगों के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने इस मामले में जनपद के 16 प्रभारी चिकित्साधिकारियों और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। दो सप्ताह बीत जाने के बाद जब स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सीएमओ ने सीएमओ समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को तलब किया है।

---
मेडिकल उपकरण और फर्नीचर खरीद के मामले में सीएमओ समेत जनपद के सभी चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दो सप्ताह बीतने पर भी जवाब नहीं मिलने पर सभी को तलब किया गया है। स्टोर प्रभारी का तुरंत तबादला करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed