फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुस्लिम नहीं, सभी वर्गों के बच्चों को मिले छात्रवृत्ति, मुफ्त शिक्षा

मुस्लिम नहीं, सभी वर्गों के बच्चों को मिले छात्रवृत्ति, मुफ्त शिक्षा

Mon, 10 Jun 2019 08:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम नहीं, सभी वर्गों के बच्चों को मिले छात्रवृत्ति, मुफ्त शिक्षा
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने देश के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति की मांग उठाते हुए कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मोदी सरकार के उस फैसले का तीखा विरोध करते हुए फौरन वापस लेने पर बल दिया गया जिसमें मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति देने की बात कही गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार एक मजहब के प्रति इतनी मेहरबान क्यों है? जबकि सबका साथ, सबका विकास उसका नारा है। मांग की है कि सिर्फ मुसलमान ही नहीं, देश के सभी वर्गाें के लगभग 32 करोड़ बच्चों को निशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए। अन्य वर्गों के छात्रों के साथ सरकार अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल शुक्ला, मुनिराज सिंह, ज्ञानदेव दीक्षित, उज्ज्वल रस्तोगी, पवन मिश्रा, सुमित गुप्ता, जितिन प्रसाद, हिमांशु वर्मा, दिव्यांशु द्विवेदी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed