फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मेगा ब्लॉक: सीतापुर पैसेंजर रोजा, बरेली-प्रयाग लखनऊ से वापस

मेगा ब्लॉक: सीतापुर पैसेंजर रोजा, बरेली-प्रयाग लखनऊ से वापस

Sun, 09 Jun 2019 08:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक: सीतापुर पैसेंजर रोजा, बरेली-प्रयाग लखनऊ से वापस
शाहजहांपुर/रोजा। रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुश्किल भरा रहा। अप लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा। सीतापुर पैसेंजर को रोजा से और बरेली-बनारस एक्सप्रेस को लखनऊ से वापस कर दिया गया। जम्मूतवी, कुंभ एक्सप्रेस को 90 मिनट तक की देरी से चलाया गया। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। शाहजहांपुर से बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली की ओर आने वाले यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

रेलवे ने अप लाइन पर रविवार को आलमनगर से लक्सर तक ब्लॉक लिया गया। अलग-अलग रेल सेक्शन में अलग-अलग समय पर ब्लॉक रहा। ब्लॉक का समय तीन से पांच घंटे तक रहा। आलमनगर से शाहजहांपुर के बीच सुबह 8:40 से 1:40, शाहजहांपुर-बरेली दोपहर 1:20 से 4:20, बरेली-मुरादाबाद सुबह 11:30 से 2:30 और मुरादाबाद से लक्सर के बीच सुबह 10:55 से दोपहर 1:55 तक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस के साथ स्लीपर बदलने का काम किया गया। ब्लॉक के चलते अप 14235 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, 55045 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को लखनऊ और सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, अप 12369 कुंभ एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक देरी से चलाया गया। 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों पर भी ब्लॉक का प्रतिकूल असर हुआ। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसी कोच की जांच को गोरखपुर से आई तकनीकी टीम
रोजा। सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी-टू टियर कोच की जांच के लिए रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय से दो सदस्यों की तकनीकी टीम यहां पहुंची। ओम प्रकाश मिश्रा और सतेंद्र कुमार की टीम ने कोच की जांच की। वीडियोग्राफी भी की। आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली डाउन-15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी-टू टियर कोच नंबर ईसी-13029 में शनिवार/रविवार रात एक्सल गर्म होने से आग लगते-लगते बची थी। कोच को रोजा जंक्शन पर ट्रेन से अलग किया गया। इस दौरान ट्रेन यहां करीब साढ़े चार घंटे खड़ी रही। रात में ही बरेली से दूसरा कोच मंगाकर ट्रेन को यहां से रवाना किया जा सका था। मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक मेंटिनेंस और सुरक्षा-संरक्षा के कार्यों को पूरा करने के लिए ब्लॉक लिया गया था। बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को लखनऊ और सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। ब्लॉक के दौरान यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया।
- प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed