फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक हुआ

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक हुआ

Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक हुआ
भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगीं शिव भक्तों की कतारें
फोटो-1, 2, 3, 11
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोले के जयकारों की गूंज रही। गंगा तट से कांवड़ लाए कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की लाइन लग गईं। खासकर बदायूं बार्डर पर स्थित पटना देवकली मंदिर में भारी संख्या में शिव भक्त उमड़े। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त रहे। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी ताजा हालात की जानकारी लेते रहे। उन्होंने भ्रमण कर कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं को भी देखा।
सावन के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थों का रविवार शाम से ही प्रमुख शिवालयों पहुंचना शुरू हो गया। शहर के बाबा विश्वनाथ, बाबा चौकसीनाथ, बाबा बनखंडी नाथ मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों और कांवड़ियों की कतारें लगी रहीं। कच्चा कटरा स्थित शेरों वाले मंदिर में विशेष रूप से सजाया गया। यहां दरबार सजाकर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने गंगा जल, दूध, बेल पत्र, धतूरा से महादेव का पूजन किया। शाम को मंदिरों में महादेव का विशेष शृंगार किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। गंगाव-देहात के शिव मंदिरों में भी महादेव का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

--------
रूट डायवर्जन से कई स्थानों पर जाम
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन की वजह से कई स्थानों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ जगह-जगह प्वाइंट पर होमगार्ड की भी तैनाती की गई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो-34,शिव मंदिर परिसर में लगी शिव भक्तों की कतार
पटना देवकली शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
कलान। भगवान शिव शंकर के मंदिर पटना देवकली में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंचने लगी। हर-हर भोले के जयकारों के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed