फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुशियों की ईद आज, दिनभर चलीं तैयारियां

खुशियों की ईद आज, दिनभर चलीं तैयारियां

Sat, 16 Jun 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खुशियों की ईद आज, दिनभर चलीं तैयारियां
eid 2018
ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार की खास बात यह रही कि ईद से ठीक एक दिन पहले ही जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी गई। ईद की तैयारियों के लिए शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बाजार में गर्मी की परवाह किए बिना त्योहारी खरीदारी करने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

ईद के नाम पर ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। यह खुशी शुक्रवार को बच्चों, युवाओं और महिलाओं-पुरुषों के हाव-भाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था। महिलाएं और युवतियां जहां बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए उत्सुक दिखीं और उन्होंने शृंगार सामग्री के साथ और जरूरत के आइटम खरीदे। वहीं बच्चों ने कुर्ता-पाजामा समेत अन्य कीमती वस्त्र खरीदे। पुरुषों ने फल, सेवइयां, सूतफेनी, मिष्ठान आदि की खरीददारी की। बहादुरगंज और सदरबाजार में मुस्लिम समाज के लोगों की तैयारियों के चलते खूब रौनक रही। चौक क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी होने केे बावजूद मंडी क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने आवश्यकतानुसार खरीददारी की। रेडीमेड, शृंगार सामग्री और फुट वियर की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


मेले की तैयारियां भी जोरशोर से चलीं
ईद पर लगने वाले मेले की तैयारियां भी जोरशोर से चलती रहीं। पिछले कई दिनों से खेल-तमाशे वालों ने अपने हिसाब से जगह पक्की की। मेले में जादू, झूले, बच्चों की रेल, वाटर पार्क आदि के साथ खानपान के स्टाल, साज-सज्जा और हलवा-पराठा की दुकानें लग चुकी हैं। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की रुचि के अनुरूप व्यवस्था मेले में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े खुतबे में साढ़े सात बजे होगी नमाज
ईद-उल-फितर पर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे बड़े खुतबे (बड़ी ईदगाह) में नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने बताया कि बड़े खुतबे के बाद छोटा खुतबा, जामा मस्जिद और गदियाना ईदगाह में सुबह आठ बजे, तथा मस्जिद झंडाकलां में पौने आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी ने जनपदवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी का आह्वान किया है कि खुशियों के इस त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाकर एकता की मिसाल कायम करें।


कैबिनेट मंत्री खन्ना ने दी ईद की बधाई
प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला ईद का त्योहार सभी मिलजुल कर मनाएं, जिससे देश में जनपद की पहचान स्थापित रह सके। खुशियों के इस त्योहार की सभी को मुबारकबाद।

डीएम-एसपी ने दी ईद की मुबारकबाद
डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है। अधिकारी द्वय ने अपने संदेश में नागरिकों का आह्वान किया कि वह ईद जैसे त्योहार को हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, जिससे अमर शहीदों की साझी शहादत-साझी विरासत की परंपरा कायम रह सके। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।


झंडे वाली मस्जिद में कुरआन मुकम्मल

शाहजहांपुर।
बरकतों के माह रमजान में कुरआन पाक की तिलावत और तराबीह का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में झंडे वाली मस्जिद में अबरार खां ने कुरआन मुकम्मल कर लिया। कुरआन मुकम्मल होने पर सैयद मंजूर हसन ने अबरार खां को तोहफों से नवाजा और मुबारकबाद दी। इस अवसर पर शहर काजी सैयद मसूद हसन, सैयद सैफ हसन, सैयद शहाबुद्दीन, सैयद हैदर, मो. रईस, डॉ. खुर्रम, कामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed