{"_id":"5a182c764f1c1bc45b8b82bf","slug":"151511533686-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत नदी में पांचवें दिन मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्नौत नदी में पांचवें दिन मिला ग्रामीण का शव
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ गौटिया निवासी 48 वर्षीय मातादीन की लाश पांचवें दिन शुक्रवार को खन्नौत नदी में हथौड़िया गांव के पास मिली। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट मौत की पुष्टि डूबने से हुई है।
मऊ गौटिया निवासी मातादीन 19 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे घर खन्नौत नदी में नहाने की बात कहकर निकल गए, लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी में गोताखोरों के जरिये तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। आसपास गांववालों को जानकारी देकर अगले दिन भी नदी में मातादीन को तलाशा गया, लेकिन उनका पता नहीं चलने पर परेशान घरवाले अनहोनी की आशंका में घर चले गए। शुक्रवार सुबह थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया के पास खन्नौत नदी में पुलिया किनारे कुछ लोगों ने ग्रामीण का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस और मातादीन के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर रोने लगे। मृतक के दो बेटे रोहित और दिलीप व तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटी पुष्पा और बेटा रोहित की शादी हो चुकी है। मातादीन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।