{"_id":"5a0f28824f1c1b65548bde7c","slug":"151510942850-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक से हाथापाई पर मचा हड़कंप 19-31-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक से हाथापाई पर मचा हड़कंप 19-31-00
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए आरोपी
राशन कार्ड की फीडिंग की जानकारी करने आए एक युवक ने पूर्ति कार्यालय में हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसके समर्थन में एक वकील ने भी पूर्ति निरीक्षक पर तमाम आरोप जड़ दिए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक से हाथापाई भी की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए।
पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनके कार्यालय में पुवायां के गांव बिलंदापुर का एक युवक पात्र ग्रहस्थी की सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आया था। उन्होंने युवक से ऑनलाइन कराए गए कागज की मांग की तो वह हंगामा करने लगा। इस दौरान बंडा के गांव के दो लोग भी कार्यालय आ गए और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक वकील ने उन पर हाथ चला दिया, लेकिन वह बच गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पूर्ति निरीक्षक ने हंगामा और हाथापाई करने वालों के नाम पुलिस को बताए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उप जिलाधिकारी बाहर गए हैं। उनके आने पर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी और एसडीएम के निर्देश के बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने कहा कि यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।