{"_id":"59e9f4714f1c1b71548b825b","slug":"151508504689-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की रात मकानों में लगीं आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की रात मकानों में लगीं आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 20 Oct 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखे छुड़ाने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो बालक झुलस गए। वहीं अल्हागंज, जैतीपुर और खुटार में हुई आगजनी की घटना में मकान के अंदर रखा लाखों का सामान जल गया। दीपावली की खुशियां आग की भेंट चढ़ गईं।
थाना परौर क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी रूमसिंह के 12 वर्षीय आकाश पटाखा छुड़ा रहा था। तभी हाथ में बम फट गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। वहीं निगोही निवासी रामकुमार का 14 वर्षीय बेटा शोभित गिलास रखकर पटाखा छुड़ा रहा था। बम फटनवे से गिलास फट गया। इससे वह झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव समापुर निवासी रामकुमार वर्मा के घर दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी का पूजन होने के बाद मकान में सभी जगह दीपक जला दिए गए। एक दीपक मकान के ऊपर बनाये गए स्टोर में भी रखा गया था। जल रहे दीपक की लौ अलमारी के पास अखबार में लग गई। इससे आग की चपेट में आने से बिस्तर और कपड़े भी आ गए। आग ने तेजी पकड़ ली और वहां अलमारी में छोटे-बड़े दो संदूक में रखे छोटे भाई नंदराम की एक लाख रुपये की नकदी व नवविवाहित पुत्रवधू का हार, झालें, करधनी, हथफूल, पाजेब, वैसर, जंजीर सहित दो लाख का जेबर के साथ ही कीमती साड़ियां भी जल गईं। घटना के समय पूरा परिवार नीचे बैठा खाना खा रहा था। जब छोटा बच्चा अचानक मकान की छत पर गया तो घटना की जानकारी हुई। नंदराम का मकान खस्ता हाल है। उसे बनवाने के लिए उसने एक लाख की नकदी बैंक से निकाली थी।
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव जगतियापुर निवासी प्रेमपाल अपने खेत पर काम कर रहा था, घर पत्नी विमला पास के ही मैदान में कंडे पाथने चली गई, इतने में घर में अचानक आग लग गई। घर को जलता देख विमला चीखते हुए घर पहुंची। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रेमपाल भी घर आ गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटें देख दमकल को सूचना की गई। दमकल टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आगजनी में घर में रखी दो बग्गी, कपड़े, चारपाई, अनाज सहित पचास हजार का सामान जलकर राख हो गया।
खुटार। गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे उसके छप्पर में अचानक आग लग गई। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच घर में रखे दह हजार रुपये तीन क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल धान, चावल, आटा सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घर में सो रहे परिवार के लोग भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मामले की जांच कराने और सहायता दिलाने की मांग की है।
रंजिशन आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जैतीपुर। गांव नगरिया खुर्द में जले हुए पटाखे पुष्पा देवी की झोपड़ी पर गिरने से आग लग गई। गांव की पुष्पा पत्नी रामदास ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजवीर, वीरेश से पुरानी रंजिश है। शुक्रवार ग्यारह बजे घर सामने पटाखे छुड़ा रहे थे। घर के आगे छप्पर पड़ा होने के कारण उन्हें पटाखे चलाने को मना किया, लेकिन वह नही माने और जलते हुए पटाखे को छप्पर पर फेंक दिया। इससे छप्पर में आग लग गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आगजनी में घर में रखा धान, गेहूं और कपड़े जलकर राख हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।