फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आयुर्वेद में निहित है मानवजाति का संपूर्ण स्वास्थ्य

आयुर्वेद में निहित है मानवजाति का संपूर्ण स्वास्थ्य

Tue, 17 Oct 2017 06:46 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद में निहित है मानवजाति का संपूर्ण स्वास्थ्य
शाहजहांपुर। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस मंगलवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। इंडियन इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) और संकल्प संस्था के संयुक्त तत्वावधान में खिरनीबाग में हवन पूजन से जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। धन्वंतरि जयंती पर जुटे लोगों ने सभी के आरोग्य और स्वास्थ्य की कामना कर यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद हुई गोष्ठी में संकल्प संस्थाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि समस्त प्राणियों के संपूर्ण स्वास्थ्य और प्रसन्नता का मर्म आयुर्वेद में छिपा है। आयुर्वेद के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक स्वरूप के कारण ही पूरा विश्व आयुर्वेद को अपना रहा है। आईआईएमए के अध्यक्ष परवेज अख्तर ने कहा कि भगवान धन्वंतरि द्वारा संपूर्ण मानवजाति को स्वास्थ्य रूपी जो कृपा प्रसाद दिया गया है, वह अद्वितीय है। हमें आयुर्वेद के कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। योग विज्ञान संस्था के जिला प्रभारी डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जीवन विज्ञान आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने हजारों वर्ष पहलेे थे। योग, प्राकृतिक चिकित्सा, चुंबक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, प्राण चिकित्सा आयुर्वेद के ही अंग हैं। इस अवसर पर त्रिलोकीनाथ पांडेय, डॉ. मृदुल कुमार, डॉ. हरचरन दुआ, श्रवण कुमार मिश्रा, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. आरपी सक्सेना, डॉ. मसरूर अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डॉ. सत्येंद्र पाठक, डॉ. हरीनाथ झा, अनय कुमार शर्मा आदि ने मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed