फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली कटौती पर भाजपा नेता भी तिलमिलाए

बिजली कटौती पर भाजपा नेता भी तिलमिलाए

Wed, 07 Jun 2017 05:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भाजपा नेता भी तिलमिलाए
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता ही नहीं भाजपा पदाधिकारी भी आजिज आ गए हैं। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वाल्मीकि ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से नगर विकास मंत्री को भेजे ज्ञापन में बिजली व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने भले ही बीस घंटे बिजली सप्लाई मुहैया कराने के आदेश दिए हैं लेकिन नगर में सप्लाई पांच छह घंटे से ज्यादा नहीं मिल रही है। यही नहीं मामूली फाल्ट को सही करने में दो से तीन घंटे लगा देना विभागीय कर्मियों की आदत में शुमार है इसके अलावा टांसफार्मर फुंकने पर उसे सही कराने में आठ से दस दिन का समय लग जाता है। भारी कटौती के साथ विभाग के मनमाने ढंग से आम आदमी बुरी तरह परेशान है आरोप है कि बिजली विभाग की कार्य शैली उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि करीब पंद्रह साल पहले नगर में रोडवेज का डिपो बनाए जाने की मंजूरी मिली थी परंतु स्थानीय नेताओं की खींचतान के चलते उक्त डिपो नहीं बन सका। उन्होंनेडिपो को पुन: मंजूरी दिलाने जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed