फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 thousand people of five localities are yearning for water in summer

Shahjahanpur News: पांच मोहल्लों के 15 हजार लोग गर्मी में पानी के लिए तरस रहे

Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 thousand people of five localities are yearning for water in summer
मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में अब्दुल्लागंज क्षेत्र के करीब 15 हजार से अधिक लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सीवर लाइन डालने की वजह से पानी की पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों को पानी के लिए घर में हैंडपंप या सबमर्सिबल की व्यवस्था करना पड़ रही है। अधिकतर सरकारी हैंडपंप खराब हैं। पानी की तलाश में लोगों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज में तीन वर्ष पहले अमृत योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। इसी दौरान अब्दुल्लागंज, बाला तिराही, जियाखेल, वाजिद खेल, मतानी मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पानी कनेक्शन दिए गए। उस समय करीब पांच हजार कनेक्शन किए गए थे। कुछ दिन लोगों को पानी की सप्लाई मिल पाई।
विज्ञापन

इसके बाद सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ। जेसीबी मशीन से सड़कें खोद दी गईं थी। इससे पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। सीवर लाइन डालने के बाद पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया। सड़कों की मरम्मत कर दी गई। इससे अंदर ही अंदर पानी का रिसाव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को पानी की एक बूंद नसीब नहीं हो पा रही। पानी के लिए लोगों को हैंडपंप और सबमर्सिबल की व्यवस्था करनी पड़ी। निचले तबके के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। क्षेत्र में लगे अधिकतम सरकारी नल खराब हैं या फिर उनमें पीने लायक पानी नहीं है।
------
वार्ड 40 में पांच हजार परिवार प्रभावित
अब्दुल्लागंज वार्ड नंबर 40 की आबादी करीब 15 हजार लोगों की है। करीब पांच हजार परिवार रहते हैं। पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से लोगों के पास अधिक सुविधाएं नहीं हैं। अब्दुल्लागंज में ओवरहैड टैंक निर्माण होने के बाद लोगों की आस जगी कि अब पानी की सप्लाई उनको मिल जाएगी। लोगों ने अपने-अपने घरों में कनेक्शन करा लिए। कुछ दिन पानी की सप्लाई होने के बाद ठप हो गई। खाली टोटियां लोगों के दरवाजों पर लगी हुई हैं। सरकारी हैंडपंप खराब होने या उनमें पीने लायक पानी नहीं होने की वजह से गरीब तबके के लोगों ने मिलकर हैंडपंप की बोरिंग कराई है। जिससे सभी लोग पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं।
--------
शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों नहीं दिया ध्यान
मोहल्ले वालों ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग वाटर टैक्स तो भर रहे हैं, लेकिन उनको पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। इसके बात को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी रोष है। कहना है चुनाव के समय नेता जब वोट मांगने आते हैं तो बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद भूल जाते हैं। उनकी परेशानी से जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब नहीं है।

-----------

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद

मीना देवी, अब्दुल्लागंज। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed