{"_id":"62894bdae900171cde5561b6","slug":"15-sacks-of-milk-powder-recovered-in-chandgoi-village-shahjahanpur-news-bly4856829155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के पाउडर की 15 बोरियां बरामद, खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के पाउडर की 15 बोरियां बरामद, खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल
विज्ञापन
कमरे से बरामद पाउडर दूध की बोरियां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के चंदगोई गांव में एक कमरे से 15 बोरी दूध वाला पाउडर बरामद हुआ। इसका सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लिया गया है। दूध वाला पाउडर बेचने वाले के पास लाइसेंस भी नहीं मिला है। इस पर विक्रेता को नोटिस जारी कर तीन दिन में लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चंदगोई निवासी रामकुमार पुत्र मदनपाल करीब एक साल से दूध वाला पाउडर बेचते हैं। जोकि गांव व आसपास के क्षेत्राें में स्थित दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। इस दूध वाले पाउडर से ही लौंज, रबड़ी बनाई जाती है। इसकी सूचना सेहरामऊ थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर से मिली। उनके निर्देश पर दरोगा सुशील कुमार विश्नोई मय अपने फोर्स के मौके पर पहुंचे और एक कमरे का ताला खुलवाकर देखा, तो उसमें करीब 15 बोरी रखी हुई थी।
उन्होंने इसकी जानकारी खाद सुरक्षा अधिकारी को दी। खाद सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए गए है। रामकुमार के पास बिक्री करने का लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने रामकुमार को नोटिस देकर तीन दिन में लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं, नहीं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।