फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो होंगे भयंकर परिणाम

प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो होंगे भयंकर परिणाम

Mon, 05 Jun 2017 08:11 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो होंगे भयंकर परिणाम
शाहजहांपुर। पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना हर किसी फर्ज है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न गोष्ठियों में ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरे के बारे में भी आगाह किया गया।
विज्ञापन

आर्य महिला डिग्री कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उपाय और लाभ विषय पर छात्राओं की तूलिका ने कागजों पर विभिन्न संदेश परक आकृतियों को उकेरा। प्रतियोगिता में निशा, सीमा, नंदिनी, अल्पना, प्रगति दीक्षित, ज्योति वर्मा, प्रतीक्षा गोयल के की पेंटिग्स को खूब सराहा गया। इस मौके कालेज के प्रबंधक अमितेश अमित, प्राचार्य डॉ. कनकरानी, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. आशीष गोयल, दीक्षा गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय प्रांगण में स्काउट-गाइड के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइउ कैप्टन दपिंदर कौर सहित स्काउट गाइड मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कांट के पड़ैंचा गांव में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अवधेश कुमार दीक्षित, अरविंद मिश्रा, विमल कुमार, शिवम यादव आदि मौजूद रहे। टाउनहाल स्थित एक फर्म पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधे लगाने की अपील की गई। इस दौरान शुभम ने बताया कि एचपी के सभी पंप पर पौधरोपण किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सहायक महा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बैंक न केवल बैंकिंग बल्कि सामाजिक सरोकारों को लेकर भी सक्रिय है। इस दौरान डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, नेव तकनीकी संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष मैसी, आरएसएस के विभाग कार्यवाहक रवि मिश्र, शुभेंदु, पीयूष अग्रवाल, विशाल भंडारी, तनु कपूर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचयन संस्था के कार्यालय पर डॉ. स्वप्निल यादव ने कहा कि हमारी बेकाबू हो चुकी आदतों पर लगाम लगे तभी पर्यावरण बचेगा। इस दौरान निशांत सिंह, डॉ. अभिनव सक्सेना, व्योम सिंह, विकास सैनी, सत्यपाल, अंकित, निखिल आदि मौजूद रहे। आदर्श जनकल्याण समिति ने प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में मिश्रीपुर स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर आकाश मिश्रा, रजत, सोनू, रितिक आदि मौजूद रहे। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान और अंशिका ग्रामोद्योग ने परिहार काटेज आंनदपुरम में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने युवाओं को पर्यावरण बचाने के आगे आने को कहा। इस दौरान मुनीश परिहार, फतेहबहादुर, नीतू सिंह, जीशान अंसारी, दिलीप गौतम, कौशलेंद्र सिंह, रंजू सिंह, दिलशाद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed