फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   142 candidates for nine wards of the District Panchayat

जिला पंचायत के नौ वार्डों के लिए 142 उम्मीदवार

Fri, 09 Oct 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 09 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
142 candidates for nine wards of the District Panchayat
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला प्रशासन शुक्रवार को पुवायां तहसील के विभिन्न विकास खंडों से जुड़े गांवों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ चौथे और अंतिम चरण में जिला पंचायत के शेष नौ वार्डों सहित जलालाबाद, मिर्जापुर व कलान ब्लॉक से संबद्ध बीडीसी सदस्य पदों के लिए 1323 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। जिला पंचायत के नौ वार्डों और बीडीसी के 251 वार्डों के लिए नामांकन कराने वालों में तमाम पार्टी समर्थित उम्मीदवार शामिल रहे।
विज्ञापन

कलान, मिर्जापुर और जलालाबाद ब्लॉक में जिला पंचायत तीन-तीन वार्डों के लिए पहले दिन 142 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कलान तृतीय वार्ड 28 से सर्वाधिक 26 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए, जबकि सबसे कम दो नामांकन जलालाबाद तृतीय वार्ड 34 के लिए कराए गए। कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से आरंभ हो गई, लेकिन शुरुआती दो घंटे में उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल करने की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन

बाद में जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आरओ दफ्तर में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों का जमावड़ा लगने लगा। उधर, ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीसी के पर्चे दाखिल हुए। बीडीसी के सर्वाधिक 462 नामांकन मिर्जापुर विकास खंड कार्यालय में हुए, जबकि तहसील के अन्य ब्लॉकों की तुलना में वहां बीडीसी की सीटें सबसे कम 73 हैं। जलालाबाद ब्लॉक मेें बीडीसी की 95 सीटों के लिए 337 और कलान ब्लॉक कार्यालय में 83 सीटों के लिए 382 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनकी दावेदारी
पर रहीं निगाहें
चौथे चरण के चुनाव को तमाम प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, लेकिन कतिपय पार्टी समर्थित और कद्दावर सियासी क्षत्रपों के चहेतों की उम्मीदवारी पर सभी की निगाहें रहीं। मिर्जापुर तृतीय वार्ड 31 से सुशीला यादव का नामांकन कराने के लिए उनके पति व सपा नेता केपी सिंह यादव, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र कुमार, गंगादीन, रामनरेश यादव आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। बसपा समर्थित उमा देवी कुशवाहा ने मिर्जापुर द्वितीय वार्ड 30 से पर्चा दाखिल किया। कलान तृतीय वार्ड 28 से भाजपा समर्थित ममिता देवी का नामांकन कराने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जेपीएस राठौर उनके साथ रहे। इसी वार्ड से पर्चा भरने के लिए प्रत्याशी उर्मिला गुप्ता और अर्चना गुप्ता एक साथ आईं। कलान तृतीय से भाकियू नेत्री तारा यादव नेि भी पर्चा दाखिल किया। जलालाबाद प्रथम वार्ड 32 से एक ही परिवार की तबस्सुम और जमीला बेगम ने पर्चे भरे। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के भतीजे और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अनिल वर्मा ने जलालाबाद तृतीय वार्ड 34 से आराधना वर्मा का पर्चा दाखिल कराया। इस मौके पर राज्यमंत्री वर्मा के नजदीकी सररोज वर्मा भी मौजूद रहे।
इसी कड़ी में जलालाबाद के पूर्व विधायक एवं डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दल सिंह यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव सहित देवेंद्र यादव, देवेश कुमार व वरुण कुमार ने मिर्जापुर प्रथम वार्ड 29 से, ऊषा देवी ने कलान तृतीय से, भोजराम ने कलान प्रथम वार्ड 26 से, ब्रजेंद्र यादव ने जलालाबाद द्वितीय वार्ड 33 से नामांकन पर्चे दाखिल किए।


जिला पंचायत सदस्य के
दो पर्चे जांच में खारिज
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में तिलहर तहसील क्षेत्र के ब्लॉकों से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड 18 से उम्मीदवार कौशल्या देवी और वार्ड 22 के प्रत्याशी कौशल सिंह के नाम निर्देशन पत्र जांच में राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर खारिज कर दिए गए।


00000000000000000000000000000000
जिला पंचायत के वार्ड वार नामांकन: एक नजर
------------------------------------------
  स्थान               वार्ड         नामांकन
0 कलान प्रथम        26            20
0 कलान द्वितीय       27            15
0 कलान तृतीय        28            26
0 मिर्जापुर प्रथम       29            16
0 मिर्जापुर द्वितीय      30            22
0 मिर्जापुर तृतीय       31            14
0 जलालाबाद प्रथम    32            16
0 जलालाबाद द्वितीय   33            11
0 जलालाबाद तृतीय    34           02


बीडीसी के ब्लॉक वार नामांकन: एक नजर
------------------------------------------
  ब्लॉक              कुल पद         नामांकन
0 जलालाबाद           95             337
0 मिर्जापुर               73             462

0 कलान                83             382
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed