फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बैंकों के असहयोगपूर्ण रवैये पर बरसे कंछल

बैंकों के असहयोगपूर्ण रवैये पर बरसे कंछल

Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के असहयोगपूर्ण रवैये पर बरसे कंछल
बैंकों के असहयोगपूर्ण रवैये पर बरसे कंछल
विज्ञापन

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारियों से असहयोगपूर्ण रवैये को लेकर बैंकों पर खूब बरसे। बुधवार को तिलहर से लौटकर शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी केे अलावा अन्य कोई टैक्स नहीं लगाए जाने की बात कही थी, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी मंडी शुल्क और वन विभाग के शुल्क लागू हैं।

व्यापारी नेता कंछल ने एक ओर विभिन्न विभागों से तमाम समस्याओं को लेकर जूझना पड़ रहा है, वहीं बैंकों में रेजगारी और छोटे नोट नहीं लेकर व्यापारियां को मुसीबत में डाला जा रहा है। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियां याद करते हुए बेमिसाल 45 साल का नारा दिया। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने किसी भी विभाग में अधिकतम जुर्माना दस हजार रुपये लागू किए जाने की मांग की। इससे पूर्व, संगठन की नगर युवा टीम ने अध्यक्ष मयंक गर्ग और महामंत्री अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में कंछल का नगर आगमन पर बरेली मोड़ के पास स्वागत किया। कार्यक्रम में नारायण दास अग्रवाल, प्रभात रंजन पांडेय, मनोज खन्ना, सुरेंद सिंह सेठ, अति शर्मा, शशांक कौशिक आदि शमिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed