{"_id":"5bccb401bdec2269c41f42e6","slug":"141540142081-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
सियालदह, त्रिवेणी रोजा में, जननायक बनतारा में रोकी गई
राज्यरानी, पंजाब मेल समेत कई रेलगाड़ियां देरी से चलीं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। अप लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक के वजह से कई रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सियालदह एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोजा में रोक दिया गया। जननायक एक्सप्रेस को बनतारा स्टेशन पर रोक गया। चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रूट बदल कर चलाया गया। गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया और बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई से वापस कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद रेलगाड़ियां का संचालन सामान्य हो सका। अप लाइन पर इन दिनों स्लीपर बदलने और ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार को दिन में 12 से शाम पांच बजे तक पूरे रेल सेक्शन में मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान यात्री घंटों परेशान रहे। अप-15211 जननायक एक्सप्रेस को बनतारा स्टेशन पर रोक दिया गया। 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस रोजा में खड़ी रहीं। 14235/14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई तक ही चलाया गया। वहीं 55045/55046 गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। मेगा ब्लॉक के चलते 15011/15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रूट बदल कर चलाया गया। पांच घंटे के मेगा ब्लॉक की वजह से रविवार को कई रेलगाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशन से ही देरी से रवाना किया गया। रेलगाड़ियां रास्ते में घंटों खड़ी रहने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नवंबर महीने में रेलवे का यह पांचवां मेगा ब्लॉक था। एसएस ओमशिव अवस्थी का कहना है कि सुरक्षा और संरक्षा प्राथमिकताओं में है। ट्रैक पर रेलगाड़ियों का काफी बोझ है। ऐसे में समय-समय पर मेगा ब्लॉक के जरिए ट्रैक मरम्मत रूटीन का कार्य है। ब्लॉक के संबंध में पहले से सूचनाएं चस्पा करा दी गईं थीं।
------------
शाम को डाउन लाइन पर भी दो घंटे का ब्लॉक
शाहजहांपुर। अप लाइन पर रेल ट्रैक मरम्मत के लिए पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। शाम को दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, डाउन लाइन पर शाहजहांपुर से रोजा के बीच स्लीपर बदलने के लिए शाम चार से छह बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इससे तीन रेलगाड़ियों पर असर देखने को मिला।
----------
मालगाड़ी के पायलट की तबीयत बिगड़ी, भर्ती
रोजा। लांग हाल मालगाड़ी के लोको पायलट की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोको पायलट शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे मालगाड़ी लेकर रोजा जंक्शन पहुंचा था। ट्रेन को यार्ड में शिफ्ट करने के बाद वह रेस्ट हाउस में चला गया। यहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रेल अस्पताल के डॉ. मौर्या, नरेश थापा, रुकुनुद्दीन ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। हालत में सुधार न होने पर विकास कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।