फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   न तो फैक्ट्रियां बंद होंगी और न ही स्थानांतरण होंगे

न तो फैक्ट्रियां बंद होंगी और न ही स्थानांतरण होंगे

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
न तो फैक्ट्रियां बंद होंगी और न ही स्थानांतरण होंगे
न तो फैक्ट्रियां बंद होंगी और न ही तबादले होंगे
विज्ञापन

बीपीएमएस के उप महामंत्री ने किया कार्यशालाओं का भ्रमण
फोटो- 06, 07 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) के उप महामंत्री एवं जेसीएम द्वितीय मुकेश सिंह ने बुधवार को आयुध वस्त्र निर्माणी की कार्यशालाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं।
भ्रमण के बाद शाम को निर्माणी गेट पर सभा में कर्मचारियों से रूबरू होते हुए कर्मचारी नेता ने कहा कि महासंघ कोर ओर नॉन कोर की लड़ाई सरकार से लड़ रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोई भी आर्डनेंस फैक्ट्री बंद नहीं होगी और किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण भी नहीं किया जाएगा। ओईएफ ग्रुप ऑफ फैक्ट्रीज में जो मैटेरियल खरीद कर रखा गया है, उसके उत्पादन के लिए आर्डर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनपीएस के लिए महासंघ पहले से ही लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष जारी रहेगा। इस बीच उन्होंने पेंशन प्रकरण पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता ने कहा कि ओवरटाइम पर कोई प्रतिबंध नहीं है। फैक्ट्रियों में काम बढ़ने पर ओवरटाइम फिर से शुरू हो जाएगा। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि वह और उनका संगठन कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। महामंत्री ने फैक्ट्री के चुनाव में संघ के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। सरोज मिश्र के संचालन में हुई सभा में आदित्य कुमार, अनुराग दुबे, बलवीर सिंह, दीपक कश्यप, दिनेश सक्सेना, सुदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed