फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आंधी के दौरान छप्पर और दीवार गिरने से मासूम सहित दो की मौत

आंधी के दौरान छप्पर और दीवार गिरने से मासूम सहित दो की मौत

Sat, 02 Jun 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान छप्पर और दीवार गिरने से मासूम सहित दो की मौत
लीड..........
विज्ञापन

आंधी के दौरान छप्पर और दीवार गिरने से मासूम सहित दो की मौत
पलीहुरा गांव में मासूम विकलांग के ऊपर गिर गया छप्पर
खिरिया सकटू में दीवार के नीचे दबकर गई ग्रामीण की जान
फोटो-22,मृतक दिव्यांग दुर्गेश की फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर/कटरा।
शुक्रवार रात आई तेज आंधी के दौरान जैतीपुर के पलीहुरा गांव में छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर छह वर्ष के दिव्यांग मासूम की मौत हो गई। उधर, मीरानपुर कटरा के खिरिया सकटू गांव में दीवार के नीचे दबकर ग्रामीण की जान चली गई।
गांव पलीहुरा निवासी किशनपाल का परिवार शुक्रवार रात घर के आंगन में पत्नी और छह बच्चों के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 10:22 बजे तेज आंधी के साथ धूल उड़नी शुरू हो गई। कुछ देर तक तो परिवार वाले लेटे रहे लेकिन जब हवा झोंके और तेज हुए और बूंदाबांदी शुरू हुई तो परिवार के लोग आंगन निकलकर कमरे की तरफ भाग लिए। इसी बीच छप्पर उड़कर आंगन में चारपाई पर सो रहे छह वर्षीय बेटे दिव्यांग दुर्गेश के ऊपर गिर गया। पौन घंटे बाद तक आंधी का जोर कुछ कम हुआ तो दुर्गेश की तरफ परिवार के लोगों का ध्यान गया। तब फिर गांव के अन्य लोगों की मदद से छप्पर हटाया गया लेकिन तब तक दुर्गेश की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुर्गेश दोनों पैरों से दिव्यांग था। किशनपाल के छह बच्चों में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें दुर्गेश चौथे नंबर पर था। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थाना मीरानपुर कटरा के गांव खिरिया सकटू निवासी 50 वर्षीय अहिबरन यादव शुक्रवार रात हाईवे किनारे स्थित नवनिर्मित ढाबा पर अकेले लेटे हुए थे। आंधी के दौरान टीन की चादर तो उड़ गई लेकिन दीवार उनके ऊपर गिर गई। इससे दीवार के मलबे के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सात बजे 10 वर्षीय बेटा करन जब उन्हें देखने गया, तब घर वालों को जानकारी हुई। अहिबरन के चार बच्चों में बड़ी बेटी राधा की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पांच वर्ष की मोनू है। बेटों में 10 वर्षीय करन व 12 वर्षीय अर्जुन हैं। पत्नी प्रमिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इनसेट.........
दीवार गिरने से महिला घायल
कलान। तेज आंधी के दौरान गांव हेतमपुर में पड़ोसी की दीवार गिर गई जिसके मलबे की चपेट में आकर घर में सो रही 50 वर्षीय सावित्री देवी घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन में मलबा हटाकर घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर, आंधी में रात से करीब 11 बजे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से मिर्जापुर और कलान क्षेत्र की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed