फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पीलीभीत कांड के विरोध में बिजली अभियंताओं का धरना

पीलीभीत कांड के विरोध में बिजली अभियंताओं का धरना

Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत कांड के विरोध में बिजली अभियंताओं का धरना
शाहजहांपुर। बिजली कनेक्शनों की चेकिंग को लेकर हुए विवाद में पीलीभीत के नकटादाना सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों पर हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में जिले के बिजली अभियंताओं का रोष भड़क उठा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन से फील्ड स्टाफ की सुरक्षा मांगी और कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन करके प्राथमिकी में नामजद हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले शहर के मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर समेत पुवायां में भी बिजली चेकिंग को लेकर पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ और जेई से बदसलूकी की घटनाएं हो चुकी हैं। यही वजह रही कि पीलीभीत कांड को लेकर जिले के अभियंताओं में भी उबाल आ गया। उन्होंने घटना के विरोध में संघर्ष को प्रभावी बनाने के लिए आपात बैठक कर अधिशासी अभियंता शहर विवेक कुमार पटेल की अध्यक्षता में विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति गठित कर उसमें अभियंता संवर्ग समेत टेक्निकल और लिपिकीय वर्ग को भी शामिल कर संयुक्त रूप से धरना दिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति में सर्व सम्मति से एसडीओ मनीष चौबे उपाध्यक्ष और जेई कृष्ण कुमार पटेल सचिव चुने गए। इनके अतिरिक्त जेई अरुण यादव, पीके राय व एसएस प्रसाद, टीजी-2 सुखपाल, सौरभ भारद्वाज व अतुल कुमार सदस्य नामित हुए। धरना स्थल पर सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारी अलंकृत मिश्रा ने कहा कि चार दिन के अंदर उचित कार्यवाही नहीं होने पर संघर्ष समिति सुरक्षा के अभाव में बकाया राजस्व की वसूली और अन्य विभागीय कार्य रोककर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed