फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिवाली पर शहरी बाशिंदों को मिलेगी भरपूर बिजली

दिवाली पर शहरी बाशिंदों को मिलेगी भरपूर बिजली

Tue, 17 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर शहरी बाशिंदों को मिलेगी भरपूर बिजली
शाहजहांपुर। दिवाली पर शहरी क्षेत्र के बाशिंदों को भरपूर बिजली सप्लाई देने के लिए पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं ने कमर कस ली है। प्रकाश पर्व के उल्लास में लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मर की खराबियां बाधा न डाल सकें, इसके लिए शहरी पॉवर नेटवर्क में जरूरी सुधार का अभियान छेड़ दिया गया है। हालांकि, 33 केवी की कई एचटी लाइनें दो माह पहले सुधारी जा चुकी हैं। हाल ही में पैना-बहादुरगंज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन को अपग्रेड किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब हथौड़ा, रोजा, अब्दुल्लागंज आदि सब स्टेशनों की लाइनों और ट्रांसफार्मरों को बिजली का अतिरिक्त भार वहन लायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिवाली बृहस्पतिवार को मनाई जानी है, लेकिन इसका उल्लास घरों से लेकर बाजारों और गली-चौराहों के नुक्कड़ों तक दिखने लगा है। धनतेरस से शुरू हुई त्यौहार की धूम शनिवार को भइया दूज तक जारी रहनी है। चूंकि, त्योहार की खरीददारी के लिए धनतेरस पर बाजारों में भीड़ चरम पर रहती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अभियंता द्वितीय ने दो दिन पहले ही बहादुरगंज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन अपडेट करा ली। इसी क्रम में कई एलटी लाइनों के आसपास के पेड़ों की छटाई के साथ कचहरी के पीछे बंच लाइन डाली गई है। लाइनों में सुधार का काम बुधवार शाम तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजली लाइनों को तरस रहे कई मोहल्ले
शहर में 70 हजार बिजली कनेक्शनों को लगभग 350 किमी लाइनों से जोड़ा गया है। इसके बावजूद तमाम मोहल्ले एलटी लाइनों को तरस रहे हैं। कनेक्शन से पोल की दूरी 40 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने मजबूरी में बांस-बल्लियों पर निजी सर्विस केबिल बिछा रखे हैं। जेल रोड से जुडे़ हयातपुरा मोहल्ले में ऐसे अंदरूनी रास्ते बेहद कम हैं, जहां एलटी लाइनें हैं। महमंद जलालनगर और सुभाषनगर-शहबाजनगर मार्ग की नई बस्ती का भी यही हाल है। मामूड़ी मोहल्ले में कब्रिस्तान के सामने गली से बिजली पोल नदारद है। बाड़ूजई फर्स्ट की कई गलियों में नालियों तक केबिल लटके होने से उनमें करंट उतरने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पॉवर सब स्टेशनों की लाइनेें हुईं अपडेट
सिटी पार्क के नवनिर्मित पॉवर सब स्टेशन समेत शहर के 33 केवी क्षमता वाले आठ उपकेंद्रों में से पांच की सभी एलटी लाइनों को त्यौहार के मद्देनजर ठीक कर दिया गया है। अब्दुल्लागंज, रोजा और हथौड़ा सब स्टेशनों के विभिन्न फीडरों वाली एलटी लाइनों में तेज हवा से टकराने वाली पेड़ की डालों की छटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आईपीडीएस प्लान के तहत शहर की 25 किमी लाइनों को नवीनीकृत किया जा चुका है।


दिवाली पर बिजली की मांग निश्चित रूप से बढ़ जाती है, लेकिन यह चिंता का विषय इसलिए नहीं है क्योंकि उचित क्षमता के पर्याप्त ट्रंासफार्मर पहले ही लगाए जा चुके हैं। प्रकाश पर्व पर अबाध बिजली सप्लाई के लिए एलटी लाइनों से पेड़ की डालें हटाने का काम पूरा किया जा चुका है। जरूरत के अनुसार बंच लाइनें भी डाली जा रही हैं।
-विवेक पटेल, एक्सईएन (सिटी), पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed