फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर रहा जन्मशती समापन समारोह

इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर रहा जन्मशती समापन समारोह

Fri, 15 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर रहा जन्मशती समापन समारोह
शाहजहांपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह का अंतिम दिन गंगा-जमनी तहजीब को समर्पित रहा। अंतिम सत्र में दर्शक लोक कलाओं के संगम में गोते लगाते रहे। इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर समारोह का समापन देश के ख्यातिलब्ध साबरी ब्रदर्स के कव्वाली गायन से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जहां बनारस के रामजनम योगी के देव वाद्य शंख वादन से हुआ, वहीं समापन पर दानिश इकबाल साबरी ने टीम के साथ ऐसा रंग जमाया कि दर्शक आधी रात तक उनकी कव्वालियों पर झूमते नजर आए। इससे पहले सुचारिता ने ठुमरी, भोजपुरी गायन, ममता टंडन और मनीश शर्मा ने अमिट छाप छोड़ते हुए कथक के रंग भी मंच पर बिखेरे। बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पंडित ललित महाराज, कुमार सारंग के संतूर और सितार वादन से मंच धन्य हो उठा। इसी क्रम में सुचारिता ने ठुमरी, दादरा, कजरी, भोजपुरी गीत गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया तो उपस्थितजन तालियां बजाने को मजबूर हो उठे।
विज्ञापन

बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाली ममता टंडन और मनीष शर्मा की जुगलबंदी ने कथक के रंग बिखेरने शुरू किए तो दर्शक सुधबुध खो बैठे। उन्हें संगत देने के लिए प्रीतम मिश्रा, सुधीर गौतम और गौरव मिश्रा भी मंच पर थे। दोनाें कलाकारों के पैर मंच पर थिरकते रहे, लोग तालियां बजाते रहे, कोई भी थकने का नाम नहीं ले रहा था। तबला और पैरों में बंधे घुंघरुओं के बीच जैसे कोई प्रतियोगिता हो रही हो, ठीक वैसा ही माहौल कुछ समय के लिए बन गया।
विज्ञापन

समारोह की पूर्णाहुति के रूप में साबरी ब्रदर्स की टीम से आकर्षक मंच सज चुका था। कई फिल्मों में गायिकी कर चुके दानिश इकबाल साबरी के मंच पर आते हुए दर्शकों ने खड़े होकर उनका इस्तकबाल किया और फिर आधी रात तक कव्वालियों से महफिल रोशन होती रही। मेरे रस्के कमर गीत से शुरू हुआ कव्वालियां को सिलसिला हमको पीनी है, दमादम मस्त कलंदर, प्यार किए जा से होता हुआ, उन फिल्मी गीतों के मुखड़ों पर खत्म हुआ, जो दानिश साबरी ने लिखे और फिल्मों के लिए अपने स्वर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, बीएसए राकेश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री डीपीएस राठौर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

कृष्णा राज ने बांटे प्रमाण पत्र, सिलाई मशीनें
शाहजहांपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने सभी स्टालों का भ्रमण कर विभागीय कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजपूत ग्रुप कैंट को 25 हजार रुपये का चेक, प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनें प्रदान कीं। राज्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इस बीच उन्होंने कहा कि समाज के निचले पायदान पर बैठे लोगों के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अथक प्रयास करते हुए जनहितकारी योजनाएं बना रहे हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed