फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अंतिम सोमवार को भक्तों ने लिया भोले बाबा का आशीष

अंतिम सोमवार को भक्तों ने लिया भोले बाबा का आशीष

Mon, 07 Aug 2017 06:44 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
अंतिम सोमवार को भक्तों ने लिया भोले बाबा का आशीष
शाहजहांपुर। सोमवार से शुरू हुए श्रावण मास का समापन भी सोमवार से ही हुआ। अंतिम दिन त्योहार होने के बावजूद भोले बाबा के भक्तों ने उपवास रखकर जलाभिषेक किया और सुख-संपन्नता की कामना की। एक दिन पूर्व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी हनुमतधाम में विधि-विधान से शिवार्चन किया।
विज्ञापन

सावन के अंतिम दिन भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। हालांकि रक्षाबंधन होने के बावजूद शिव भक्तों ने उपवास रखकर श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया और बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, भांग, मिष्ठान, फल, रोली-चंदन आदि अर्पित कर मनौती मांगी। मंदिरों से सुबह तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी, त्योहार के कारण महिलाओं और पुरुषों ने जल्द ही पूजा-अर्चना करने में रुचि दिखाई। पूजन आदि से निवृत्त होकर त्योहार की तैयारियां शुरू की गईं। मंदिरों में शाम को श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और आरती कर सुख- समृद्धि की कामना की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम में शिवार्चन किया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। खन्ना के साथ अन्य लोगों ने भी शिवार्चन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

पृथ्वी संस्था के सदस्यों ने किया शिवार्चन
शाहजहांपुर।
पृथ्वी संस्था के सदस्यों ने मुमुक्षु आश्रम परिसर स्थित मंदिर में शिवार्चन किया। श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने श्रावण मास में शिवार्चन की महत्ता भी समझाई। आयोजन में मुख्य यजमान डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विकास खुराना, डॉ. अनुराग अग्रवाल, एसपी डबराल, आचार्य आदेश पांडेय, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. ज्योति, मनोज अग्रवाल, सतीश पाल सिंह, डॉ. शंभूशरण शुक्ला, शिवओम शर्मा आदि श्रद्धालुओं ने शिवार्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed