फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीटीसी विद्यार्थियों का स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

बीटीसी विद्यार्थियों का स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी  विद्यार्थियों का स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के बीटीसी विभाग में स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केशव चंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में नागरिकों में मानवीय गुणों का लगातार क्षरण हो रहा है। जीवन शैली पर भौतिकतावाद का प्रभाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्काउट-गाइड का दायित्व और भी बढ़ जाता है। स्काउट-गाइड संगठन हमें संस्कारित कर चरित्रवान बनाता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने कहा कि शिक्षक को मानवीय गुणों से ओतप्रोत होना चाहिए। क्योंकि शिक्षक ही समाज का दर्पण होता है। मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन के साथ नैतिकता की भावना का विकास होता है। इससे आपसी सद्भाव और भाईचारे से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

इससे पूर्व बीटीसी प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पहले दिन प्रशिक्षक करुण पांडेय और कंचन मिश्रा ने ध्वज शिष्टाचार, सैल्यूट, गांठ बंधन का प्रशिक्षण दिया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके बाद पल्लवी, आरती, अंशिका मिश्रा आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। श्रेयश सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में गौरव शर्मा ने आभार जताया। आयोजन में डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. शैलजा मिश्रा, अंशिका मिश्रा, रजनीश कुमार, रिमशा, फरहीन, शीतल, सुरभि, पूजा गुप्ता, प्रशांत, आदित्य, वंशिका, अदिति, प्राची, रजत, साजिद, सुयश भारती, आरती आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed