फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पीसीएफ डॉयरेक्टर बनने पर बलवीर सिंह का भव्य स्वागत

पीसीएफ डॉयरेक्टर बनने पर बलवीर सिंह का भव्य स्वागत

Thu, 15 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
पीसीएफ डॉयरेक्टर बनने पर बलवीर सिंह का भव्य स्वागत

विज्ञापन
शाहजहांपुर/पुवायां।
भाजपा नेता बलवीर सिंह को पीसीएफ का डॉयरेक्टर मनोनीत किया गया। इसके बाद गृह जनपद में पहली बार आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
डायरेक्टर नामित होने के बाद देर रात शहर के बृज विहार कालोनी स्थित आवास पर जैसे ही बलवीर सिंह आए वैसे ही लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर हर्ष जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। स्वागत-सत्कार करने वालों में आशीष सिंह भदौरिया, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र चौहान, पंकज भदौरिया, संजीव मिश्रा, सुधीर पवार, देवेश कुशवाहा, संजीव गुप्ता, अनुराग शुक्ला, सुमोद कुमार, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

इधर, पुवायां स्थित नगर के गांधी पार्क सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बलवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जो पद मिला है, वह कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की सेवा में हर समय तत्पर रहेंगे। इससे पूर्व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, राजवीर सिंह, नीरज सिंह, सुधीर त्रिवेदी, दिनेश अवस्थी, सतीशचंद्र गुप्ता, पुवायां के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह, विपिन मिश्रा, अनुराधा रमानी, सुमित मेहरोत्रा, विदित टंडन, रामकुमार अकेला, राजाराम वैश्य, शशि अग्निहोत्री सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बलवीर सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। राजवीर सिंह ने बलवीर सिंह को तलवार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed