{"_id":"66ef40867351cc1a53023af4","slug":"14-complaints-related-to-revenue-received-complainants-searching-for-solution-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127585-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजस्व से संबंधित आईं 14 शिकायतें, समाधान के लिए भटक रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजस्व से संबंधित आईं 14 शिकायतें, समाधान के लिए भटक रहे फरियादी
विज्ञापन
सीमा, गांव हरसेनी, निगोही
शाहजहांपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आ रहीं हैं। समाधान के लिए फरियादी लेखपाल से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
शनिवार को सदर तहसील में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 14, नगर निगम की तीन, पुलिस की 14, पूर्ति विभाग की छह, लोक निर्माण विभाग की दो और विद्युत-स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग की एक-एक शिकायत आई। 42 में से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने इससे पूर्व निस्तारित की गईं शिकायतों की पंजिका काे देखा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले संपूर्ण समाधान दिवस में पहले ही आकर असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात कर उन्हें संतुष्ट करना तय करें। इस दौरान एसपी राजेश एस. भी मौजूद रहे।
--
मेरे पति ने तीन वर्ष पहले मुझको मारपीट के घर से निकाल दिया था। पति मेरे हिस्से की भी जमीन बेच रहा है। इसकी शिकायत करने के लिए अधिकारियों के दो साल चक्कर लगा रही हूं, पर कोई सुन नहीं रहा है।
विज्ञापन
- सीमा, गांव हरसेनी, निगोही
-- -
तीन वर्ष पहले मुझे फालिज का अटैक पड़ गया था। मुझे पत्नी लेकर आती है। अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है।
- पिंकू लाल, गांव सिरनिया, बंंडा
-- --
गांव के एक व्यक्ति की एक लाख रुपये में जमीन गिरवी रखी थी। इसकी कचहरी में लिखा-पढ़त भी कराई थी। अब उसका मालिक जमीन पर कब्जा करना चाहता है। अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रदीप, शाहगंज, भावलखेड़ा
-- --
हमारी जमीन पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नए डीएम से उम्मीद लेकर आए हैं कि समस्या का समाधान होगा।
नेतराम, बरेंग, सेहरामऊ दक्षिणी
-- -- -- -
ग्राम चौपाल में जनकल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत जमुही में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों का लोगों के माध्यम से सत्यापन किया गया। डीएम ने प्रधान से समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि सुबह विद्यालय में होने वाली प्रार्थना में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को शामिल करें। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने की स्थिति ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए निर्देश दिए कि 23 सितंबर को शिविर लगाकर सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।