फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13,712 farmers have been paid Rs. 50.46 crore as sugarcane price.

Shahjahanpur News: 13712 किसानों को 50.46 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का किया भुगतान

Mon, 02 Feb 2026 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
13,712 farmers have been paid Rs. 50.46 crore as sugarcane price.
तिलहर। द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड ने चालू गन्ना पेराई सत्र में किसानों को बड़ी राहत देते हुए गत नौ जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का बकाया 50 करोड़ 46 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। यह राशि सीधे 13,712 किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन


मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक 17.70 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। इसके सापेक्ष किसानों को कुल 70 करोड़ 29 लाख 93 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाना है। फिलहाल, नौ जनवरी तक खरीदे गए गन्ना का किसानों को भुगतान किया है। इससे किसान खेती-किसानी से संबंधित अन्य आवश्यकताएं पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाद में खरीदे गए गन्ने का भी किसानों को यथाशीघ्र भुगतान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed