{"_id":"5bfedf9abdec22414367403f","slug":"131543430042-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर-रोजा डाउन लाइन पर तीन नए कॉशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर-रोजा डाउन लाइन पर तीन नए कॉशन
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर शाहजहांपुर से रोजा के बीच करीब आठ किमी रेल रूट पर ट्रेनें अब पूरी रफ्तार से नहीं दौड़ सकेंगी। रेल पटरियों में तकनीकी कमियों को देखते हुए इस ट्रैक पर तीन नए कॉशन लगाए गए हैं। इन कॉशन पर रेलगाड़ियों की स्पीड निर्धारित रहेगी। बुधवार को इसका असर भी ट्रेनों की रफ्तार पर दिखने लगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफीसर बीआर विप्लवी ने मंगलवार को शाहजहांपुर और रोजा स्टेशन का निरीक्षण किया। दोनों स्टेशन के यार्ड को देखा और शाहजहांपुर से रोजा तक रेल ट्रैक का मोटर ट्रॉली से जायजा लिया। इस दौरान शाहजहांपुर यार्ड में लाइन नंबर दो पर प्वाइंट नंबर 86, 87 के पास 10 किमी प्रति घंटा रफ्तार का कॉशन अपने सामने ही लगवाया था। सीएसओ ने निरीक्षण के दौरान खन्नौत पुल पर भी तकनीकी खामी पकड़ी, इसके बाद रोजा यार्ड में भी इसी लाइन पर कमी मिली। बुधवार को खन्नौत पुल पर 30 किमी प्रति घंटा और रोजा यार्ड में भी 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लागू कर दिया गया।