{"_id":"5b65f5834f1c1bb37b8b640a","slug":"131533408643-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लाइन का प्वाइंट खराब, पांच रेलगाडिय़ां ठहरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लाइन का प्वाइंट खराब, पांच रेलगाडिय़ां ठहरीं
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाउन लाइन का प्वाइंट खराब, पांच ट्रेनें ठहरीं
डाउन लाइन पर 25 मिनट तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा
रोजा यार्ड के प्वाइंट नंबर 271 में आई बारिश से खराबी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा।
बारिश की वजह से रोजा यार्ड में शनिवार को ट्रैक के प्वाइंट नंबर 271 में खराबी आने से डाउन लाइन की पांच ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद प्वाइंट दुरुस्त कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। सुपर फास्ट कर्मभूमि एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा।
रोजा जंक्शन का प्वाइंट नंबर 271 कॉमन प्वाइंट है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे यहां से अप-15209 जनसेवा एक्सप्रेस गुजरनी थी। इससे पहले ही प्वाइंट में खराबी आ गई। ट्रैक नहीं बनने पर जनसेवा एक्सप्रेस को यहीं रोक दिया गया। लखनऊ की ओर से आ रही डाउन-12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस को हथौड़ा, डाउन-15212 जननायक एक्सप्रेस को मोहम्मदी में रोक दिया गया। डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस और डाउन-13006 पंजाब मेल की स्पीड भी प्रभावित हुई। रेलवे की तकनीकी टीम को प्वाइंट दुरुस्त करने में करीब 25 मिनट लगे। इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।