{"_id":"5aca1e064f1c1bdd618b61a7","slug":"131523195398-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी अरशद की तलाश में पांच टीमें जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी अरशद की तलाश में पांच टीमें जुटी
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दरोगा बोंधें खां की बेटी के हत्यारोपी अरशद की गिरफ्तारी के लिए एसपी केबी सिंह ने पांच टीमें बनाई हैं। लोकेशन के आधार पर टीमें अलग-अलग स्थानों पर अरशद की तलाश में जुटी हैं।
शहर के मोहल्ला रामनगर दिलाजाक में शनिवार दोपहर 12:30 बजे सना की हत्या करने के बाद उसकी बहन जीनत से अरशद का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को सबसे पहले शहर के ही कई संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रतापगढ़ थाना कनही क्षेत्र के गांव कठार स्थित उसके पिता अशफाक के घर पर दबिश देने को दो टीमें रवाना कीं। रविवार को वहां भी कई स्थानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गईं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रतापगढ़ में उसकी रिश्तेदारी में भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार शाम पता चला कि वह लखनऊ या इलाहाबाद में हो सकता है। इसी उम्मीद के चलते शाम को तीन टीमें और रवाना कर दी गईं। हालांकि अरशद के चाचा सिपाही शोएब अली से भी उसके बारे में जानकारी की जा रही है। अरशद की गिरफ्तारी को गईं टीमों से एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला बराबर जानकारी करते रहे।
अरशद की गिरफ्तारी को पांच टीमें लगाई गईं हैं। इनमें से दो टीमें प्रतापगढ़ में हैं और तीन टीमों को भी अलग-अलग लखनऊ, इलाहाबाद में अरशद की तलाश में लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अरशद पुलिस की पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी