{"_id":"5a351e584f1c1ba12d8b8fb0","slug":"131513430616-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव भगौतीपुर स्थित शारदेश्वर शिव मंदिर पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में गांव के लोगों की भारी भीड़ रही।
शनिवार सुबह से ही तमाम श्रद्धालु मंदिर परिसर पर आ डटे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां से श्रद्धालु खन्नौत नदी के चपरौआ घाट पर पहुंचे और नदी में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने कलश में जल भरा और बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां पंडित अजय शास्त्री ने मंत्रोच्चरण के बीच यज्ञ अनुष्ठान शुरू कराया।
आयोजकों ने बताया कि दिन में यज्ञ, प्रवचन और रात में रासलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा में सुबोध कुमार, दीपक वाजपेयी, सुमित दीक्षित, रोहित शुक्ला, आशुतोष शास्त्री, सुधीर शास्त्री, वेदाचार्य प्रभात वाजपेयी, रामदरश, विभव तिवारी, प्रधान ममता देवी, स्वर्ण सिंह, अनूप अवस्थी आदि लोगों का सहयोग रहा।