{"_id":"5a1832174f1c1b686a8b565a","slug":"131511535127-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो विवाहिता आग से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो विवाहिता आग से झुलसी
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार शाम दो विवाहिताएं संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गईं। दोनों को उनके ससुराल वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सुहेली निवासी चंद्रभान की 35 वर्षीय पत्नी ममता शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। उसे 60 प्रतिशत झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में चंद्रभान ने बताया कि शाम लगभग 3:15 बजे घर में अचानक लाइट चली गई। पत्नी कटआउट के नीचे लगे तार सही करने लगीं, तभी अचानक स्पार्किंग के साथ आग लग गई और पत्नी भी आग की लपटों से में घिर गईं। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक वह झुलस चुकी थीं। वहीं लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सायपुर निवासी राजवीर की पत्नी 30 वर्षीय सीमा को भी झुलसी दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे घर में चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं, तभी अचानक आग लग गई और सीमा झुलस गई। डॉक्टर के मुताबिक वह 35 प्रतिशत तक झुलस गई है।