{"_id":"59e74f9c4f1c1bd7538b81c5","slug":"131508331420-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां की ब्लॉक प्रमुख शोभा यादव के खिलाफ दिया गया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस निरस्त कर दिया गया है। निर्धारित प्रारूप पर नोटिस नहीं दिए जाने के चलते डीएम ने यह कार्रवाई की है।
उमरसंडा की क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन देवी ने तीन अक्तूबर को प्रार्थनापत्र के साथ 48 सदस्यों के शपथपत्र लगाकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसके बाद शोभा यादव ने अपने प्रार्थनापत्र के साथ 59 सदस्यों के शपथ लगाकर अविश्वास प्रस्ताव के साथ फर्जी शपथपत्र लगाए जाने की बात कहते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पाया गया कि कंचन देवी ने अविश्वास प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत नहीं किया है।
अविश्वास प्रस्ताव त्रुटिपूर्ण होने के कारण डीएम ने कार्रवाई का औचित्य नहीं मानते हुए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं होने से ब्लाक प्रमुख के समर्थकों में खुशी का माहौल है।