फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कल से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष, कोई छूटे न टीकाकरण से

कल से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष, कोई छूटे न टीकाकरण से

Thu, 05 Oct 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कल से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष, कोई छूटे न टीकाकरण से
शाहजहांपुर। पांच साल सात बार, छूटे न टीका एक भी बार, इसी स्लोगन के साथ सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत सात अक्तूबर से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसकी रूपरेखा तय करते हुए पुराना जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूट गए हैं, उनका टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा करना है।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण अभियान में 24471 बच्चे और 11854 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण में छूट गईं हैं। इन लोगों के टीकाकरण के लिए ही सघन मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर से चलने वाले इस अभियान के तहत दिसंबर 2018 तक हमें 90.01 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लेना है। अभी केवल 71 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचे हैं। उन्हाेंने कहा कि इस दौरान दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को शुरूआती टीके भी लगेंगे, साथ में छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकारण किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि डीएम नरेंद्र कुमार सिंह विकास भवन में बैठक कर सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों व प्रधानों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश और अपील भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
वैक्सीन पेंटावैलेंट टीके से डिप्थीरिया, गलाघोंटू, टीटनेस, हेपेटाइटिस-बी, हिमोफिलसइंफैंजी-बी, तपेदिक, खसरा, जेई, पोलियो का बचाव और वैक्सीन इनएक्टिीवेटेड पोलियो टीके से पोलियों का बचाव सौ फीसदी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed