फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13,000 rupees were withdrawn from the woman's account after asking for her OTP.

Shahjahanpur News: महिला से ओटीपी पूछकर खाते से निकाल लिए 13 हजार रुपये

Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
13,000 rupees were withdrawn from the woman's account after asking for her OTP.
तिलहर। साइबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी गीता देवी को मोबाइल पर मैसेज भेजकर ओटीपी नंबर पूछा और स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में उनके खाते से 13 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम किसी व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक की तिलहर शाखा का अधिकारी बताते हुए उनसे फोन पर संपर्क किया। आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी नंबर पूछा। ओटीपी साझा करते ही उनके बैंक खाते से पांच बार में कुल 13 हजार रुपये की धनराशि कट गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। इसलिए तहरीर के आधार पर पुलिस की साइबर क्राइम सेल से मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed