फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 photos were shown to the rape victim... one of them was pointed out and the police arrested him

Shahjahanpur News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को दिखाए गए 13 फोटो... एक पर उठाई अंगुली, पुलिस ने दबोचा

Fri, 09 May 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
13 photos were shown to the rape victim... one of them was pointed out and the police arrested him
शाहजहांपुर। शादी समारोह में छह साल की बच्ची से हैवानियत के मामले में मदनापुर पुलिस पूरी रात जुटी रही। 10 किलोमीटर के क्षेत्र में रह रहे 13 संदिग्ध लोगों के फोटो बच्ची को दिखाए। उसने 65 वर्षीय जुगेंद्र की फोटो देखकर अंगुली उठाई तो पुलिस ने बुधवार को उसे पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच मई को शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय छह वर्ष की बच्ची लापता हो गई थी। बरात आने से पहले करीब पौने 11 बजे बच्ची खेतों की ओर से आई। वह काफी डरी हुई थी। उसने अपनी मां को बताया कि एक बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन

बेटी के खून से सने कपड़ों को देख मां दंग रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां पर अब भी उसका इलाज चल रहा है। बच्ची से हैवानियत की जानकारी होने पर एसपी राजेश द्विवेदी खुद मौके पर गए। क्राइम सीन देख प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने बताया था कि एक बाबा जैसे दिखने वाले व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में रह रहे ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस उन लोगों के पास गई और पूछताछ के बाद उनके फोटो खींच लिए। बाद में पीड़ित बच्ची से आरोपी की शिनाख्त कराई गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जुगेंद्र मूलरूप से गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। करीब 20 साल पूर्व मामा के मरने के बाद 14-15 साल बड़ी अपनी मामी के साथ रहने लगा था। छह-सात साल पूर्व उसकी मौत हो गई थी। शादी समारोह में उसका निमंत्रण नहीं था। वह खेत के पास मौजूद था। डीजे पर डांस करने के बाद बच्ची खेत की तरफ गई थी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मदनापुर पुलिस टीम ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed