{"_id":"5c5978e9bdec22738d0b5fa6","slug":"121549367529-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से की छेड़छाड़, मां के लूट लिए गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से की छेड़छाड़, मां के लूट लिए गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। पिता को खाना देने मोक्षधाम गई किशोरी के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी और उसकी मां को पीटा, फिर गहने भी लूट ले गए। मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार शाम चार बजे मोक्षधाम पर अपने पिता को खाना देने गई थी। आरोप है कि वहां पर मोक्षधाम के माली ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि बेटी से छेड़छाड़ का पति ने विरोध किया तो उन लोगों ने पति की पिटाई कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। महिला ने बताया कि उसने यूपी 100 पुलिस को कॉल की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर आ गया और उसे व उसकी बेटी को पीटा। आरोप है कि उन लोगों ने गले से मंगलसूत्र व कान से कुंडल नोंच लिए और भाग गए। बेटी की सोने की चेन भी आरोपी ले गए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता और माली में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। छेड़छाड़ का मामला जांच में झूठा निकला है।