फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सात घायल

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सात घायल

Mon, 04 Dec 2017 10:01 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सात घायल
शाहजहांपुर/रोजा/मदनापुर।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मरने वालों में दिल्ली निवासी डीसीएम चालक भी शामिल है। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।
नई दिल्ली के थाना दावड़ी क्षेत्र के विजय एन्क्लेव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार डीसीएम लेकर लखनऊ से आ रहा था। डीसीएम में विजय एन्लेव के 17 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय सूरज कुमार, थाना दावड़ी क्षेत्र के उत्तमनगर निवासी 25 वर्षीय शहवाज, 28 वर्षीय राहुल, बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के खैरपुर निवासी 27 वर्षीय भगवानदीन और 26 वर्षीय रामवीर भी सवार थे। जब डीसीएम रविवार सुबह छह बजे गुर्री चौकी के पास पहुंची, तभी मेरठ की ओर से शीरा लेकर आ रहे टैंकर की डीसीएम में सामने से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद डीसीएम में सवार सभी लोग उसी में फंसकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को डीसीएम से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। बाकी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव भैसटा गुटैया निवासी 58 वर्षीय नरेंद्र कुमार सिंह अपनी पत्नी माधुरी के साथ बाइक से शनिवार रात आठ बजे मदनापुर से गांव को लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर उनका बेटा सुमित सिंह अपनी पत्नी पूनम के साथ था। दोनों के बाइकें दो सौ मीटर की दूरी पर थीं। आगे नरेंद्र कुमार सिंह चल रहे थे। मदनापुर से बुधवाना रोड पर सिकंदरपुर कलां-बौरी तिराहा के पास बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई और इसमें नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं। पीछे से आए बेटे ने दोनों को उठाया, फिर फोन करके परिजनों को सूचना दी। परिजन नरेंद्र को लेकर बरेली जा रहे थे। रास्ते में दस बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रविवार शाम पांच बजे मोहम्मदी रोड पर थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव चरारी निवासी 35 वर्षीय बाइक सवार दुर्गपाल की टेंपो की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रेमराज घायल हो गया। दोनों लोग एक ही बाइक से मोहम्मदी की ओर से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed