फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 year old boy drowned in flood water in shahjahanpur

शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर: पानी के तेज बहाव में साइकिल समेत बह गया बालक, तैराकों ने निकाला; नहीं बच सकी जान

Sun, 23 Jul 2023 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर जनपद में गंगा नदी उफान पर बह रही है। बाढ़ का पानी जलालाबाद-ढाईघाट शमशाबाद स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रही है। रविवार सुबह साइकिल सवार बालक बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
12 year old boy drowned in flood water in shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में जलालाबाद-ढाईघाट शमशाबाद स्टेट हाईवे पर गांव धीयरपुरा के निकट गंगा की बाढ़ के पानी में ढाईगांव निवासी लालाराम का 12 वर्षीय पुत्र ध्रुव साइकिल सहित बह गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर सीएचसी जरीनपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ढाईगांव निवासी ध्रुव घर से साइकिल लेकर दो हम उम्र बच्चों के साथ गंगा की बाढ़ देखने ढाईघाट की ओर जा रहा था। ढाईघाट स्टेट हाईवे पर ग्राम धीयरपुरा के समीप डिप पर तेजी से बह रहे बाढ़ के पानी को साइकिल से पार करते समय वह साइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


हाईवे की डिप पर बाढ़ के पानी मे नहा रहे लोगों ने डिप के नीचे गहरे पानी में छलांग लगाकर ध्रुव को बचाने का प्रयास किया। तैराकों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने एम्बुलेंस से ध्रुव को सीएचसी जरीनपुर भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। ध्रुव की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed