जलालाबाद। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से 12 लोगों को पकड़ा है। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा आठ जुआरियों भी गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत ग्राम सराय साधौ से अनीता, आशा, मुनीशा, विमला, पुष्पा और लीलावाती को शराब की बिक्री करते पकड़ा गया। इनके पास से 115 लीटर शराब, पांच शराब की भट्ठियां बरामद हुई हैं। 1400 लीटर लहन नष्ट की गई।
गांव याकूबपुर से गोपीचंद्र, मोहित, अभिषेक, रंजीत, छोटे व राजवीर को शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिली करीब छह सौ लीटर लहन को नष्ट किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने गांव सराय साधौ से आठ जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 26,500 रुपये नकद, 12 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। संवाद