फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 indictments registered for lockdown violation, 80 arrested

लॉकडाउन उल्लंघन में 12 अभियोग पंजीकृत, 80 गिरफ्तार

Sun, 10 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
12 indictments registered for lockdown violation, 80 arrested
शाहजहांपुर। ग्रीन जोन में आने के बाद लोगों ने लापरवाही दिखाई तो पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। इस बीच अब तक 12 मुकदमे दर्ज कर 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इन सभी को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

लॉक डाउन के तीसरे चरण में जिला ग्रीन जोन में आ गया है। इसके तहत जिला प्रशासन की ओर से शासन के निर्देशानुसार बाजार खोलने एवं घरों से निकलने के लिए कुछ छूट प्रदान की गई है। मगर कुछ लोगों ने इसका नाजायज फायदा उठाया तो पुलिस ने उन पर सख्ती भी दिखाई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा स्वयं ही रोज सड़कों पर निकलकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी सामाजिक दूरी का पालन और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद लॉक डाउन का उल्लंघन करने के अब तक 12 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। इनमें 80 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 4084 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें 635 वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन सीज किया गया है। साथ ही 60,400 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में आने के बाद भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त के निर्देश दिए गए हैं। गश्त के दौरान जो भी व्यक्ति बिना वजह घूमता पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक दूरी बनाए रखने का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed