फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11th class student commits suicide when stopped from going to Rishikesh

Shahjahanpur News: ऋषिकेश जाने से रोका तो 11वीं के छात्र ने दी जान

Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
11th class student commits suicide when stopped from going to Rishikesh
शाहजहांपुर। ऋषिकेश घूमने जाने की जिद पूरी न होने से नाराज सिंधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव निवासी जंगी सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शिवा ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


नियामतपुर स्थित फूल सिंह शिक्षा निकेतन कॉलेज में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिवा ने 11वीं में प्रवेश लिया था। सोमवार को वह ऋषिकेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने अकेले जाने पर डांट लगाते हुए वापस बुला लिया था। बृहस्पतिवार की रात उसने अपनी मां रिंकी से ऋषिकेश जाने के लिए एक हजार रुपये मांगे। मां ने गर्मी अधिक होने की बात कहकर उसे फिर से मना कर दिया। कुछ देर नाराज होने के बाद वह सामान्य हो गया।
विज्ञापन


इस बीच शिवा उठा और ताऊ भूरे सिंह के पोर्शन से होकर छत पर बने बरामदे में पहुंचा। उसने छत पर लगा बल्ब बंद कर दिया और बरामदे में पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर लटक गया। अचानक अंधेरा होने पर खाना बना रहीं रिंकी को शक हुआ। वह तुरंत जीने का ताला खोलकर ऊपर पहुंची तो बेटा फंदे से लटका मिला। छोटे बेटे की मदद से उतारने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से दो भाई व एक बहन का राे-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed