फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   118 people found corona infected for the first time in a day in the district

पहली बार जिले में एक दिन में मिले 118 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
118 people found corona infected for the first time in a day in the district
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण का प्रसार भयावह होता जा रहा है। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार की रिपोर्ट में 118 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक 424 कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में पहली, दूसरी और तीसरी लहर में अब तक 20808 कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। शुरुआत में इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को 118 नए मरीज मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन में तैनात कुछ पुलिसकर्मी और उनके परिजन है। सदर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है। जिला कारागार में भी कुछ लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंचा है। हालांकि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती किए जाने की नौबत नहीं आई है। अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग टीकाकरण जरूर कराएं। जिनकी सेकेंड डोज अभी तक नहीं लगी है, वे निकट स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा लें। 15 से 18 साल तक के किशोर और किशोरियां अनिवार्य तौर पर टीकाकरण करा लें। टीकाकरण कोरोना संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। दूरी बनाकर रखें और मास्क अनिवार्य तौर पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed