{"_id":"689e406c80f15bab13057b8d","slug":"118-mm-of-rain-fellrainfall-record-broken-in-august-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-150474-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 118 मिलीमीटर हुई बारिश...अगस्त में बारिश का टूटा रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 118 मिलीमीटर हुई बारिश...अगस्त में बारिश का टूटा रिकाॅर्ड
विज्ञापन
भीषण बारिश से राजकीय मेडिकल कॉलेज की अस्पताल चौकी व मॉचरी के बाहर भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में बुधवार की रात 117 मिलीमीटर बारिश हुई। बृहस्पतिवार को दिन में एक मिलीमीटर बारिश हुई। 24 घंटों में कुल 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगस्त माह में अब तक 408 मिलीमीटर बारिश हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पिछले 25 वर्षों में अगस्त माह के दो सप्ताह में इतनी बारिश नहीं हुई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगस्त माह में औसतन 185 मिलीमीटर बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 408 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे वर्ष 2012 में पूरे अगस्त माह में 479 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अभी अगस्त माह आधा बाकी है।
इस बार अगस्त में बारिश के सभी रिकाॅर्ड टूटने की अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 32 मिलीबार गिरा हुआ है और पूर्वी हवा चल रही है। शुक्रवार को मौसम खुला रहने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बारिश से शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
बुधवार रात में हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया। गलियों में सीवर लाइन धंसने से गड्ढे हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में, लाल इमली चौराहा, शहीद उद्यान के सामने, कचहरी ओवरब्रिज से गोविंदगंज आने वाली सड़क और पीडब्ल्यूडी के पास दिन भी जलभराव रहा। कवि चौराहा के पास पानी के बहाव से सड़क में काफी गहरा गड्ढा हो गया। हद्दफ चौकी के पास सीवर लाइन धंसने से गड्ढा हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
फसलों के लिए फायदेमंद, सब्जियों को हो सकता है नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान और गन्ने की फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद हैं। तिलहनी फसलों को भी इससे फायदा हुआ था। उन्होंने बताया कि खेत में पानी भरने से सब्जियों के लिए बारिश नुकसानदायक हो सकती है। किसान खेतों में पानी को रुकने नहीं दें।