{"_id":"5a8ae6164f1c1bfe7e8b671a","slug":"11519052310-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखविंदर बने गंगसरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखविंदर बने गंगसरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21एगंगसरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ
सुखविंदर बने गंगसरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
गंगसरा (पुवायां)। नगर उद्योग व्यापार मंडल की गंगसरा इकाई के लिए डॉ. सुखविंदर सिंह को तीसरी बार सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेश गुप्ता को महामंत्री और विजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
नगर उद्योग व्यापार मंडल शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, केके लील, मंगल मिश्रा आदि की देखरेख में हुए चुनाव के दौरान तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी नामांकन न कराते हुए सुखविंदर सिंह के नाम पर सहमति जताई। व्यापारियों ने कहा चुनाव से वैमनस्यता पैदा होती है। जिला और तहसील इकाई ने व्यापारियों के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अन्य स्थानों के व्यापारियों को भी गंगसरा के व्यापारियों से सीख लेकर एकता बनाए रखनी चाहिए। गंगसरा के व्यापारियों और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें व्यापारियों के हित में कार्य करने की सलाह दी।