फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में होमगार्ड सहित आठ घायल

सड़क हादसों में होमगार्ड सहित आठ घायल

Sun, 17 Sep 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में होमगार्ड सहित आठ घायल
पुवायां/खुटार (शाहजहांपुर)। बाइकों की टक्कर में होमगार्ड सहित आठ लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण तीन युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मोनू अपने ममेरे भाई तिलहर के मोहल्ला बहदुल्लागंज निवासी शोएब के साथ रविवार को बाइक से बाजार जा रहा था। तहसील गेट के सामने अचानक ब्रेक लगा देने से मोनू की बाइक पैदल आ रही मोहल्ला शास्त्रीनगर की ही रामनाथ की पत्नी प्रेमवती और गुड्डू की पत्नी सुशीला देवी से जा टकराई। बाइक पलट जाने से दोनों महिलाओं के साथ ही मोनू और शोएब भी घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पुवायां सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण मोनू और शोएब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रेमवती और सुशीला देवी को प्राथमिक उपचार केे बाद घर भेज दिया गया। उधर, खुटार थाना क्षेत्र गांव रजमना निवासी होमगार्ड रमेश शुक्ला रविवार को बाइक से खुटार आए थे। सुबह वापस घर जाते समय गांव सौफरी के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको खुटार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर,बंडा के गांव दौलतपुर महोलिया निवासी आसाराम अपने साथी गांव गुटैया के रामखिलौना के साथ श्राद्ध की दावत में खुटार के गांव लक्ष्मीपुर गए थे। वापस घर जाते समय लक्ष्मीपुर मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर खुटार से पुवायां की ओर से जा रहे खीरी जनपद के सिंगाही के रामकैलाश की बाइक से टकरा गई। हादसे में आसाराम, रामखिलौना और रामकैलाश घायल हो गए। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रामखिलौना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

छत से गिरी किशोरी गंभीर घायल
पुवायां। गांव फरेंदा बरा निवासी ओमप्रकाश की 18 वर्षीय पुत्री रूपवती शनिवार रात छत पर सो रही थी। रात में वह अचानक छत से गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed