फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भैंसार बांध पर गंगा में चौथे दिन उफान बरकरार

भैंसार बांध पर गंगा में चौथे दिन उफान बरकरार

Tue, 08 Aug 2017 08:07 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
भैंसार बांध पर गंगा में चौथे दिन उफान बरकरार
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से दूसरे दिन भी 2.02 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी मंगलवार को भी जारी रही। उधर, चौबारी से लेकर जलालाबाद क्षेत्र तक रामगंगा में भी उफान जारी रहा। सिंचाई विभाग को मिली सूचनाओं के अनुसार भैंसार बांध ढाई घाट पर गंगा पांच सेमी बढ़कर 142.85 मीटर पर पहुंच गई है जबकि रामगंगा का जलस्तर 55 सेमी बढ़कर 159.97 मीटर हो गया है। इस बीच, गर्रा घटकर 145.30 मीटर पर आ गई, लेकिन खन्नौत दस सेमी चढ़कर 142.50 मीटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को दोपहर आसमान पर छाए बादलों ने जमकर बारिश की। करीब पौन घंटे हुई बारिश से गर्मी और उमस में कमी आ गई, लेकिन इस दौरान 30.6 मिमी बारिश से शहर सराबोर हो गया। रोडवेज बस स्टेशन, अंटा चौराहा, टाउनहाल, जीआईसी ग्राउंड, पुराने एसपी कार्यालय आदि कई निचले ठिकानों पर जलभराव हो गया। हालांकि, वाटर लॉगिंग की समस्या से कुछ देर बाद निजात मिल गई, लेकिन बरसात के पानी से क्षेत्रीय नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी/सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार भैंसार बांध पर गंगा पिछले चार दिन में 30 सेमी बढ़ चुकी है और रामगंगा के जलस्तर में पिछले 48 घंटे के दौरान 79 सेमी वृद्धि रिकार्ड की गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिन की तुलना में गर्रा 60 सेमी घट गई, लेकिन बरसात का पानी गर्रा और खन्नौत में उफान ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed