फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   114 Supervisor & 19 Sector Magistrate Jobs

Shahjahanpur News: 114 पर्यवेक्षक और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Mon, 10 Apr 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
114 Supervisor & 19 Sector Magistrate Jobs
नगर निकाय चुनाव
विज्ञापन

- अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव को लेकर शुरू हुईं गतिविधियां
- 654 बीएलओ की ड्यूटी लगाई, नगर निगम को आठ सेक्टरों में बांटा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए बीएलओ, पर्यवेक्षक व सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासन ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में ड्यूटी आवंटित की गई है। इसके लिए 654 बीएलओ, 114 पर्यवेक्षक और 19 सेंटर मजिस्ट्रेट को लगाया गया। नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक सेक्टरों में बांटा गया है।

रविवार शाम को अधिसूचना को जारी कर दिया गया। नगर निगम के 60 वार्डों समेत पूरे जिले में 247 वार्डों के 242 मतदान केंद्र और 564 मतदेय स्थलों पर वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव में प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी का आवंटन कर दिया गया। एडीएम वित्त त्रिभुवन ने बताया कि नगर निगम में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


निकाय का नाम वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल बीएलओ संख्या पर्यवेक्षक संख्या
नगर निगम 60 119 325 325 66
नगर पंचायत कांट 15 09 29 29 08
नगर पालिका जलालाबाद 25 14 44 44 05
नगर पंचायत अल्हागंज 15 11 21 21 06
नगर पालिका पुवायां 25 24 59 59 02
नगर पंचायत खुटार 12 10 15 15 02
नगर पंचायत बंडा 15 12 33 33 03
नगर पालिका तिलहर 25 07 29 29 08
नगर पंचायत खुदागंज 11 12 30 30 04
नगर पंचायत कटरा 16 07 20 20 03
नगर पंचायत निगोही 15 10 26 26 05
नगर पंचायत कलान 13 07 23 23 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed