{"_id":"5bfe9650bdec22418f491cfe","slug":"111543411280-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के आरोप में सेंटर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के आरोप में सेंटर पर हंगामा
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
घटतौली के आरोप में सेंटर पर हंगामा
बंडा (शाहजहांपुर)। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गांव सुनासिर नाथ स्थित गन्ना सेंटर पर बुधवार को किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया।
सुनासिर नाथ से क्रय केंद्र से जुड़े किसान यदुनाथ सिंह यादव, पंकज, रामपाल, रविंद्र नाथ यादव, पीयुष,आलोक आदि का आरोप है कि मिल प्रशासन की लापरवाही के चलते सेंटर पर किसानों की प्रति ट्रॉली पर तीन क्विंटल गन्ना अधिक तौला जा रहा है। विरोध करने पर गन्ने को सूखा और रिजेक्ट प्रजाति का बताकर परेशान किया जाता है। रामपाल और यदुनाथ बुधवार को अपनी ट्रॉली का धर्मकांटा कराने के बाद सेंटर पर पहुंचे तो वहां तीन क्विंटल का अंतर आया। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंचे मिल के गन्ना अधिकारी कुलवीर सिंह ने किसानों को सट्टा लॉक करा देने की चेतावनी दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हो सका। कुलवीर सिंह ने बताया कि सेंटर पर कोई घटतौली नहीं हो रही है, जिन किसानों का गन्ना खराब था, उन्हें आगे से अच्छा गन्ना लाने की हिदायत दी गई है।